सहरसा, अप्रैल 18 -- सोनवर्षा राज, हिटी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार का दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों के कारण मातम में बदल गया। पहली घटना मनोरी चौक के समीप सुबह हुई, जहां मनोरी गांव निवासी बबलू राम के 18 वर्षीय पुत्र राज कुमार उर्फ मखना की मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने छोटे भाई आशीष को स्कूल छोड़ने के बाद दादा की दुकान जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप हुई, जहां सोहा गांव निवासी मानकेश्वर सिंह के 23 वर्षीय पुत्र निर्भय कुमार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सोनवर्षा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत निर्भय अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ...