पूर्णिया, मई 31 -- हरदा, एक संवाददाता। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए एक साईकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना मरंगा थाना के एक ऑटो मोबाइल कंपनी के शो रूम के समीप रविवार दोपहर के करीब 1:30 बजे की है। मृतक की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थानान्तर्गत छप्पन मिलिक फूलाडोभी निवासी किशन ऋषि के पुत्र विवेक ऋषि उम्र (35) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विवेक ऋषि पूर्णिया से साइकिल पर सवार हो हरदा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शो रूम के समीप पहुंचा कि गेड़ाबाड़ी से पूर्णिया की ओर जा रहे सब्जी लोडेड एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत जिससे वह बुरी तरह लहुलूहान हो गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने ड्राइवर के साथ पकड़ लिया। मामले की सू...