प्रयागराज, अप्रैल 14 -- आईटीआई कॉलेज के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक में फंसी बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। जब तब आसपास के लोग जुटते, तब तक ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी बिलखते हुए पहुंच गए। करछना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रामचंद्र का पुत्र 38 वर्षीय सुरेश कुमार राजगीर था। वह मंगलवार को बाइक लेकर घर से निकला था। नैनी में आईटीआई कॉलेज पास से ट्रक के चपेट में आ गया। उसकी बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। घटनास्थल पर ही सुरेश की मौत हो गई। राहगीरों के शोर मचाने पर एनसआईसी के पास ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.