जामताड़ा, मार्च 27 -- जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक साहिल अंसारी की मौत हो गई। जबकि उसकी मां और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी निवासी सलमा खातून अपने दो बेटों साहिल और तीन वर्षीय बिलाल के साथ श्यामपुर स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान दुलाडीह के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इला...