प्रयागराज, फरवरी 23 -- नैनी (प्रयागराज)। हिन्दुस्तान संवाद केंद्रीय कारागार नैनी के सामने सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से कक्षा दो की मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छह साल की अनिशा अपने मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा और चक्काजाम करने का प्रयास किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने समझाते हुए शांत कराया। नैनी पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। महेवा के स्वर्गीय नजीब हुसैन की सात साल की बेटी अनिशा बेथनी कान्वेंट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। वह सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने मामा हाफिज के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। रास्ते में केंद्रीय कारागार के सामने खरकौनी मोड पर अचानक ट्रक से साइड से बाइक में धक्का मार दिया। बाइक के अनियं...