कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के झुमरी तालाब के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कोडरमा निवासी बसंती देवी, उम्र 50 वर्ष, पति पूरण सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला के शरीर, सिर समेत कई हिस्से में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.