ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल, विरोध में ग्रामीणों का धरना
कोडरमा, मई 27 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मदनगुंडी के समीप रेलवे रैक प्वाइंट के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पिपराडीह रैक प्वाइंट से सीमेंट अनलोड करने जा रही एक ट्रक की चपेट में आने से महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। घायल महिला की पहचान मदनगुंडी निवासी अर्जुन पंडित की पत्नी देवकी देवी (करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घायल देवकी देवी सुबह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान पिपराडीह रैक प्वाइंट में चलने ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक महिला के दाहिने पैर को कुचलते हुए मौके से निकल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.