गढ़वा, फरवरी 21 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। एनएच 39 गढ़वा-मुरीसेमर सड़क पर अनुमंडल मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने 45 वर्षीया प्रियंका चौबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका पति 45 वर्षीय अजीत चौबे को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शनिवार देर शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवनाथपुर थाने के सिंघिताली गांव निवासी अजीत चौबे श्री बंशीधर नगर थाने के हलिवंता गांव स्थित अपने ससुराल से पत्नी प्रियंका चौबे को बाइक से लेकर अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान श्री बंशीधर नगर बाजार क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के निकट विपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.