सहारनपुर, जून 15 -- मिर्जापुर। क्षेत्र के कस्बा व थाना मिर्जापुर में थाने के सामने एक सडक हादसा हुआ। जिसमें ट्रक की चपेट में आने से एक मदरसे का छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर पौल थाना व कस्बा निवासी अकदस पुत्र महफूज उम्र 14 वर्ष गांव के ही एक मदरसे में पढाई करता है। शाम के समय उक्त छात्र मदरसे से पढकर साईकिल से अपने घर लौट रहा था। जब वह थाने के ठीक सामने पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक के चालक ने उक्त छात्र को ट्रक की चपेट में ले लिया और छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...