कोडरमा, अप्रैल 14 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना अन्तर्गत रेलवे पुल चंदवारा के सपीप मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पीयूष कुमार (25 वर्ष, ग्राम हरिला, बरही निवासी)के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ट्रक पिपराडीह रेलवे रैक प्वाइंट में माल लोड करने जा रहा था। वहीं युवक चंदवारा से बरही अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक उक्त युवक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.