पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर/विश्रामपुर। पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए हैं। दोनों लोगों की पहचान नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव निवासी 21 वर्षीय आसिफ अंसारी एवं 23 वर्षीय शेख तनवीर आलम के रूप में की गई है। डॉक्टर के अनुसार शेख तनवीर की स्थिति गंभीर है। जख्मी आसीफ ने एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस के समक्ष बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर बाजार करने आ रहे थे। नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही ट्रक सीधे टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी इससे दोनों घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की सहयोग से दोनों लोगों ...