रांची, मई 12 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर सलगाडीह स्थित एकलव्य विद्यालय के समीप मंगलवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया और बाद में वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रांची से टाटा की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रजत कुमार जैन और ओम प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची तमाड़ थाना पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए...