मिर्जापुर, जून 25 -- मिर्जापुर। संवाददाता चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहा पर गुरुवार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जोगिनका गांव निवासी 50 वर्षीय यादवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राजधर सिंह अपने बाइक से अपने एक साथी के साथ बुधवार की रात दस बजे मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर चील्ह चौराहे के पास पहुंचे। उसी समय नो एंट्री खुल गई। नो एंट्री खुलने से एक साथ कई ट्रक चारों ओर से निकलने लगे। उसी में एक ट्रक की चपेट में आने से यादवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि साथी बाइक सवार बाल बाल बच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस नो एंट्री खुलने पर ट्रक निकालने में व्यस्त रही। ग्रामीणों ने घायल यादवेंद्र सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य के...