फिरोजाबाद, मई 10 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक ने एक बछड़े को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। रविवार सुबह गल्ला मंडी में एक चालक ट्रक लेकर पहुंचा। जिसमें एक व्यापारी का सामान लदा हुआ था। इस दौरान एक गौवंशी का बछड़ा उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बछड़े पर चाकू से हमला करने का आरोपी दबोचा गया हादसे की जानकारी मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अभिषेक राठौर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ता नो एंट्र...