गोंडा, अप्रैल 26 -- कोठी (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बाराबंकी जिले के कोठी कस्बे में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा दिहाड़ी मजदूर की जान चली गई। बाजार गेट के सामने पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक चेसिस के चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आनंद (25 वर्ष), पुत्र राममनोहर, निवासी रहीमपुर, मजरे सेमरावां, थाना कोठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आनंद दिनभर कड़ी मेहनत कर मजदूरी से घर लौट रहा था। कोठी चौराहे पर वह पैदल ही सामान लेने जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक चेसिस ने उसे रौंद दिया।घटना की सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.