हजारीबाग, अप्रैल 11 -- दारू प्रतिनिधि । दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत जबरा चौक के पास हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग में शनिवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टोटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो चालक रिंकू खान उर्फ कारू खान (33 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दारू थाना क्षेत्र के इरगा गांव निवासी राशिद खान का पुत्र था। लोगों ने बताया कि रिंकू खान अपना टोटो लेकर जबरा चौक के पास निजाम अंसारी के घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टोटो को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और रिंकू खान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को...