चतरा, सितम्बर 1 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के राजद नेता रामेश्वर प्रसाद केसरी शनिवार की देर शाम एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था। परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव को अंत परीक्षण करवाया, जिसके पश्चात गांव के स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर राजद कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया है। इधर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार रजक ने कहा की राजद एक निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया। इनकी भरपाई करवाना मुश्किल है। इधर सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल भी मृतक के स्वजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट किया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्य...