गढ़वा, फरवरी 26 -- रंका, प्रतिनिधि। थानांतर्गत बिश्रामपुर गांव निवासी 67 वर्षीय ग्रेबियल बॉडिंग की गुरुवार को एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रंका अनुमंडल मुख्यालय में एक निजी कॉलेज में क्लर्क थे। परिजनों ने बताया कि घर से सामान लेने अपने लूना से जा रहे थे। उसी दौरान मिशन स्कूल मोड़ के पास एक ट्रक ने कुचल दिया। उससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर एनएच जाम कर दिया। जाम के कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना के बाद सड़क जाम की सूचना पर सीओ शिव पूजन तिवारी, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, सब इंस्पेक्टर सैफुल्लाह अंसारी, शैलेंद्र कुमार यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन ...