जौनपुर, जून 12 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी बाजार के समीप गुरुवार करीब तीन बजे एक ट्रक की चपेट में आने से 23 वर्षीय एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, दुर्घटना में एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। आजमगढ़ जनपद के बर्रा गांव निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र राजभर, उमाशंकर के साथ सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी बाजार की ओर आ रहा था। वह बाजार में पहुंचा तभी एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस की हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।थाना प्रभारी अमरेंद...