हापुड़, दिसम्बर 2 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर मंगलवार की दोपहर को स्याना रोड पर ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुचेसर चौपला फतेहपुर निवासी राजेंद्र कश्यप मंगलवार को साइकिल पर सवार होकर जैसे ही स्याना रोड पर पहुंचे तो ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रुपये से घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। इसी बीच हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में क...