बलिया, नवम्बर 5 -- नवानगर (बलिया)। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के चकखान निवासी 80 वर्षीय दुखंती राजभर की मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोजन करने के बाद वह घर से सड़क पर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच सिकन्दरपुर कस्बा से सटे स्थित गांधी इंका के पास बलिया की तरफ जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। गंभीर रुप से घायल वृद्ध को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने ट्रक और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से दुखंती की पत्नी सोनमति समेत अन्य परिजन बिलख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.