मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर पेपर मिल में ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना छपार के रेता नंगला निवासी शिमला पत्नी राजपाल भोपा रोड स्थित अग्रवाल पेपर मिल में कूड़ा बीनने का काम करती थी। दोपहर को महिला कूड़ा बीन रही थी तभी वह ट्रक की चपेट में आ गई। जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के भाई तेलू ने ट्रक चालक रुपेश निवासी गांव बावरी थाना मेरापुर फर्रुखाबाद के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...