बस्ती, जून 2 -- सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के मंडफ गांव के पास सोमवार को एक बाइक सवार ट्रक ने पीछे से चपेट में ले लिया। बाइक पर पीछे सवार महिला अनियंत्रित होकर गिरने के बाद ट्रक के नीचे आ गई, जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके बेटा व भतीजी को हादसे में गंभीर चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भानपुर भिजवाया। यहां दोनों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि ट्...