संभल, मार्च 31 -- थाना क्षेत्र के गांव घौंसली राजा निवासी बुजुर्ग महिला की सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए। थाना क्षेत्र के गांव घौंसली वाहन निवासी रामवती (80) पत्नी लीलाधर बैरपुर महराजी गांव में सप्ताहिक बाजार में आई थी। बाजार से सामान खरीदकर बुजुर्ग महिला पैदल ही गांव लौट रही थी। इसी दौरान मेरठ बदायूं हाईवे के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग को घायल अवस्था में देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग घायल बुजुर्ग महिला को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थ...