लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा-किस्को-रिचुघटा मुख्य सड़क पर जोबांग थाना के खरचा बिरहोर कालोनी के समीप सोमवार को बाक्साइट ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुरमू गांव निवासी सीताराम प्रसाद के पुत्र अनुज प्रसाद बाइक से मुरमू से खरचा की ओर आ रहे थे। तभी खरचा धर्मकांटा के ओर जा रहे ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। उनको पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अनुज प्रसाद पेशरार अंचल में अमीन के रूप में कार्यरत थे। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर धर्मकांटा के समीप ट्रक छोड़ फरार बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुज का पिछले साह ही विवाह हुआ था। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब...