ट्रक का टैंक फटा, प्रयागराज-जौनपुर मार्ग जाम
जौनपुर, जून 21 -- मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रयागराज फोरलेन पर मुंगराबादशाहपुर नगर में लगा डिवाइडर शुक्रवार देर रात छोटे-बड़े वाहनों के लिए दुर्घटना का कारण बन गया। रात 11 बजे डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक की तेल टंकी फट गई और डीजल सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रयागराज की तरफ से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में बने डिवाइडर को चालक नहीं देख सका और ट्रक सीधे उससे टकरा गया। टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। यह भी पढ़ें- टे्रलर और टैकर की टक्कर में चालक की मौत तेल टंकी फटने से डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे आग लगने का खतरा पैदा हो गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और उसे मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.