फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- थाना मटसेना के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 45 किमी के पास ट्रक का टायर फटने से आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही ट्रक आग का गोला बन गया। यूपीडा, मटसेना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था। ट्रक चालक मातादीन मीणा पुत्र रामधन मीणा निवासी थाना गाजी जिला अलवर राजस्थान ट्रक को लखनऊ से लेकर राजस्थान के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के थाना मटसेना क्षेत्र के 45 किमी के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर फट गयाभीषण आग लग गई। ट्रक आग का गोला बन गया। पुलिस ने दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाकर आग को बुझवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.