सिमडेगा, जून 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा रांची मुख्य पथ पर देवनदी के समीप ट्रक का चेचिस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना रविवार के दोपहर की है। बताया गया कि ट्रक का चेचिस जमशेदपुर से नागपुर जा रहा थ। इसी क्रम में देवनदी के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर चेचिस को ठोकर मारते हुए फरार हो गई। इधर ठोकर के कारण चेचिस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चालक जमशेदपुर निवासी शाकीर हुसैन के दोनों पैर में काफी चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...