छपरा, मार्च 14 -- एकमा। छपरा-सिवान मुख्य सड़क स्थित एनएच-531 पर रसुलपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह करीब तीन बजे की बताई जाती है। सूचना मिलने पर रसुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया। घायलों ने बताया कि वे सभी बिहारशरीफ के बैगना थाना क्षेत्र के निवासी हैं और इलाज के लिए गोरखपुर गए थे। लौटने के दौरान छपरा से सिवान की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, गणेश कुमार, रौशन कुमार और प्रदीप कुमार घायल हो गए। रसुलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने ब...