दुमका, फरवरी 27 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। साहिबगंज -गोविंदपुर मुख्य मार्ग अंतर्गत थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के समीप मुख्य मार्ग पर ओवरलोड बालू लदी ट्रक और कोयला लदी हाइवा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा उपचालक घायल हुआ है। जानकारी अनुसार जेएच 04 जेड 7202 नंबर की कोयला लदी हाइवा दुमका यार्ड जाने के क्रम मे खराबी होने के कारण पूर्व सें ही सड़क किनारे खड़ी थी। वहीं खड़ी हाइवा को जे एच 04 एक्स 1060 नंबर की अन्य कोयला लदी हाइवा के ओवरटेक करने के क्रम मे आगे सें आती ओवरलोड लदी बालू ट्रक डब्लू बी 57 डी 7030 बंगाल नंबर की असंतुलित होकर हाइवा को आगे सें ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...