सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- शिवहर। जिले के शिवहर-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ में सुमहुति बाजार के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। तरियानी के थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो कोई भी नहीं था। स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। जख्मी का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...