नई दिल्ली, जुलाई 29 -- ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के बोर्ड ने बुधवार को 525 करोड़ रुपये में अपना ट्रक एंड बस बिजनेस अपनी सहायक इकाई एसएमएल महिंद्रा को बेचने की मंजूरी दे दी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को एक सिंगल इकाई के तहत कंसॉलिडेट करना चाहती है। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है। इस बिजनेस अपडेट के बाद एसएमएल महिंद्रा (SML Mahindra) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एसएमएल महिंद्रा के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 4565.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। एसेट्स, पर्सनल लाइसेंस और लायबिलिटीज होंगी ट्रांसफरमहिंद्रा एंड महिंद्रा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) के तहत ट्रक एंड बस बिजनेस के स्लम्प सेल बेसिस पर सेल, ट्रांसफर और डिस्पोजल क...