जौनपुर, जून 22 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजे ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ समय के लिए वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात सिपाही बृजभूषण यादव और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल बीरीबारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहरवा निवासी ट्रक चालक विकेश कुमार पुत्र राम लक्ष्मण के पैर में चोट आई है। यह भी पढ़ें- सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, एक घायल वहीं सोनभद्र जिले के ही राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र क...