वाराणसी, अगस्त 23 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। रामनगर हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक 50 वर्षीय मुकुंजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। खलासी रामसागर घायल हो गया। ट्रक में रेल नीर लोड था। बिहार के मुजफ्फरपुर के बिसुनपुरा निवासी चालक मुन्ना सिंह और खलासी राम सागर राय शुक्रवार रात ट्रक में रेल नीर लोड कर बिहार से चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन आ रहा था। रात में वह मुगलसराय आने के बजाय रास्ता भटक गया और रामनगर चला गया। रामनगर हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रेलर वाहन से टकरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक और खलासी को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक मुन्ना सिंह को चिकि...