सोनभद्र, दिसम्बर 8 -- घोरावल (सोनभद्र)। हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहां बाईपास मार्ग पर सोमवार की सुबह ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई। कार सवार युवक घोरावल के पेढ़ गांव से घोरावल बाजार की तरफ आ रहा था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार यादव पुत्र रमाशंकर यादव सोमवार की सुबह अपनी कार लेकर घर से घोरावल बाजार की तरफ आ रहा था। सुबह लगभग नौ बजे जैसे ही वह घोरावल के खुटहा बाईपास मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार सवार राजेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। घोरावल सीएचसी में...