पटना, जनवरी 25 -- धनरुआ में शनिवार की सुबह ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो सवार छह मजदूर जख्मी हो गये। घटना बिरंची अंडरपास की है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और सभी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां तीन लोगों पीएमसीएच भेज दिया गया। किशुनगंज से एक ऑटो में सवार होकर आठ मजदूर मसौढ़ी रेलवे स्टेशन आ रहे थे। सभी को हैदराबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ना था। बिरंची अंडरपास के करीब ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो सवार जहानाबाद के सिकंदरपुर निवासी गुड्डू कुमार, धनरुआ के विजयपुरा के उपेन्द्र कुमार, किशुनगंज के शिवपुजन कुमार, फुलेन्द्र, उपेन्द्र, कुदन जख्मी हो गये। गुड्डू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.