हापुड़, दिसम्बर 3 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास ट्रक और स्वास्थ्य विभाग की एएलसी एम्बूलेंस की टक्कर हो गया। टक्कर में एम्बूलेंस चालक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक ट्रक और स्वास्थ्य विभाग की एम्बूलेंस ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंची तो दोनों वाहनों की दूसरे में साइड लग गई और एम्बूलेंस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एम्बूलेंस चालक ग्राम रझैड़ा निवासी रजनीश को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि एम्बूलेंस चालक की हालत खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.