संतकबीरनगर, मई 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में ट्रैफिक पुलिस और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच टकराव सामने आया है। ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन ने ट्रैफिक के एक सिपाही पर वाहन स्वामियों के उत्पीड़न तथा अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने जांच एएसपी से कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिस की 'दोहरी नीति' पर भड़के व्यापारीयूनियन की शिकायत यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रक ऑपरेटर्स एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां जनसुनवाई कर रहे सीओ ऑफिस अशोक कुमार सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही द्वारा वाहन ...