हल्द्वानी, जुलाई 28 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के एक शिष्टमंडल ने आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती से मुलाकात की। आईजी को पहाड़ों की ओर सामान ले जाते समय होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। आईजी ने समस्या के निस्तारण की बात कही।महासंघ के महासचिव गिरीश मेलकानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दिनों ही हल्द्वानी के गौलापुल के पास पुलिस वालों ने एक ट्रक चालक से अभद्रता कर दी। विरोध करने और फेसबुक लाइव करने पर फोन छीना और चालक को वनभूलपुरा थाने लेकर आए। जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा महासंघ के पदाधिकारियों ने अन्य रूटों पर भी आ रही समस्याओं को लेकर आईजी से बात की। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी और ऋषिकेश से संचालित होंगी ट्रक यूनियन आईजी ने उनके सामने ही सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को फोन किया और शालीन व्यवहार करने...