देवघर, मई 7 -- सारवां,प्रतिनिधि। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर डहुआ मोड़ के समीप गुरुवार सुबह चावल लोड जेएच 09 ए पी0090 नंबर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक पश्चिम बंगाल वर्धमान से समस्तीपुर बिहार जा रहा था। अचानक सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर नाले में जाकर ट्रक पलट गया। घटना में ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं ट्रक में लोड चावल पूरी तरह से बिखर गया। वहीं घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में संग्रामपुर बिहार निवासी ट्रक चालक गुड्डु कुमार यादव द्वारा बताया गया कि वाहन चलाते वक्त उसे झपकी लग जाने से घटना घटी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...