ट्रक ,पिकअप व कार की टक्कर, चालक घायल
बगहा, अगस्त 23 -- मझौलिया । एनएच -727 के लालसरैया चौक पर रविवार सुबह ट्रक, पिकअप और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद ट्रकचालक तथा पिकअप चालक फरार होने में सफल रहे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल चालक को कार से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी एसआई प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल कार चालक को तत्काल इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेजा। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त तथा शीशा चकनाचूर हो गया है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि घायल कार चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.