मुरादाबाद, मार्च 8 -- काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर रविवार की दोपहर डंपर और ट्रक में भीषण टक्कर हो जाने से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रक के केबिन में चालक फंस गया। केबिन काटकर चालक को निकाला गया। इस दौरान हाइवे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जाम लग गया। रविवार के दोपहर लगभग 3:30 बजे रेत बजरफुट से भरा ट्रक काशीपुर की दिशा से मुरादाबाद जा रहा था। जबकि मुरादाबाद की दिशा से डंपर काशीपुर की दिशा में जा रहा था। काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर नगर के मढ़ी मंदिर के सामने पहुंचे तो दोनों में भिड़ंत हो गई। ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसके केबिन में चालक फंस गया। हाईवे पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और जाम लग गया। ट्रक का केबिन काटकर चालक संभल निवासी पप्पू को बाहर निकाला गया। यहां बता दे हाईवे पर डंपर बहुत तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। डंपर से लगा...