बलरामपुर, सितम्बर 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने बड़े वाहनों के डीजल टैंक तोड़कर तेल चोरी करने वाले चार अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह प्लास्टिक की पिपियों में करीब 210 लीटर डीजल, डीजल निकालने वाली तीन पाइप, दो बाइक व घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को चितईपुर निवासी गणेश सोनकर ने तहरीर देकर बताया कि उनके 24 चक्का ट्रक को घर के सामने खड़ा किया गया था। सुबह देखने पर डीजल टैंक टूटा मिला। यह भी पढ़ें- Balrampur News: खड़े ट्रक से फिर चोरी हुआ डीजल, अज्ञात पर केस उसमें रखा डीजल चोरी हो चुका था। पहले भी ट्रक से डीजल चोरी होने की बात सामने आई थी। इस मामले म...