सीवान, मार्च 7 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच 331पर गुरुवार की आधी रात भगवानपुर हाट थाना मोड़ के नजदीक ब्रह्म बाबा स्थान के पास तीखा मोड़ पर दो ट्रकों में आमने - सामने टक्कर जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के सामने के परखच्चे उड़ गए और उनके केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक का ड्राइवर घायल होकर क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने केबिन को काटकर उसमें फंसे घायल ड्राइवर को बाहर निकला। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में बताया जा रहा हैं कि बालू लदा एक ट्रक छपरा से मलमलिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक मलमलिया से छपरा की ओर जा रहा था, तभी ब्रह्म बाबा स्थान के पास तीखा मोड़ पर दो...