बागपत, मई 22 -- ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को फल व सब्जियां दिल्ली नहीं जा सकी और न ही दिल्ली से बागपत आ सकी। हालांकि सब्जियों और फलों के भाव पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। ट्रकों की हड़ताल के कारण दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलने पर किसानों को शहर की मंडियों में माल उतारना पड़ा। हरी सब्जियों और जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। टमाटर, खीरा, लौकी, भिंडी और हरी मिर्च जैसी सब्जियां सामान्य दिनों से कुछ सस्ती रही। आढ़ती श्रवण कुमार, शिवप्रकाश ने कहा कि यदि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से काफी फर्क पड़ रहा है। न तो जिले के उन किसानों की सब्जियां दिल्ली जा पा रही जो रोजाना ट्रकों के माध्यम से भेजते थे और न ही दिल्ली से यहां कोई फल, सब्जी या पा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दिल्ली की आजादपुर मंडी से ...