फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते गुरुवार को फल व सब्जियां दिल्ली नहीं जा सकी। जिस कारण उनका रुख शहर की डबुआ और बल्लभगढ़ मंडियों की ओर हो गया। इससे मंडियों में दिनभर लोगों की भीड़ रही, लोगों की काफी चहल-पहल देखने को मिली।हालांकि सब्जियों और फलों के भाव पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। यह भी पढ़ें- ट्रकों की हड़ताल के चलते फल और सब्जियां दिल्ली नहीं जा सकींडबुआ और बल्लभगढ़ मंडियों में भीड़ व्यापारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में शहर की मंडियों में करीब 500 ट्रक फल और सब्जियां लेकर पहुंचते हैं, लेकिन गुरुवार को यह संख्या बढ़कर करीब 700 तक पहुंच गई। दिल्ली में करीब 25 हजार ट्रकों की एंट्री प्रभावित होने से कई वाहन बल्लभगढ़ और पलवल के आसपास ही रोक दिए गए।ऐसे में ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों ने खराब...