फतेहपुर, अगस्त 14 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली के लखनऊ बाईपास पर शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक के चालक की मौके पर मौत हो गई और खलासी ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक राजस्थान के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज। परिजनों को सूचना दी है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के परौली थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय शोभाराम मीणा ट्रक चालक था। 22 वर्षीय खलासी सावर लाल के साथ गुजरात के अजार से ट्रक में पुराने टायर लादकर बनारस जा रहा था। शुक्रवार को ट्रक लखनऊ बाईपास के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में खलासी सावर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक शोभाराम गंभ...