हाजीपुर, मार्च 22 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र हाजीपुर-जंदाहा मार्ग बिदुपुर थाने के इस्माइलपुर चौक पर विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह की है। स्थानीय लोगों ने दोनों को बिदुपुर सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर रूप से घायल एक चालक को पीएमसीएच रेफर किया गया, वहीं दूसरे का इलाज हाजीपुर में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक अनियंत्रित गति के कारण टकरा गए। दोनों ट्रकों के चालक के तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गए। लोगों ने किसी तरह दोनों को क्लीनर की मदद से बाहर निकाला। बिदुपुर की पेट्रोलिंग गाड़ी जख्मी चालकों को बिदुपुर लेकर आई। दोनों ट्रकों के टक्कर के बाद जंदाहा मार्ग का आवागमन ...