मिर्जापुर, मई 24 -- लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रपुर पतुलकी गांव के पास शनिवार को ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई। मृत चालक ट्रक लेकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में घुस गया था। दूसरे ट्रक का चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी 30 वर्षीय शिवम कुमार विश्वकर्मा ट्रक चालक था। वह मिर्जापुर से खाली ट्रक लेकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। सुबह जैसे ही लालगंज के मिश्रपुर पतुलकी गांव के पास पहुंचा, तभी चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में घुस गया। यह भी पढ़ें- डीसीएम, ट्रक की टक्कर में डीसीएम चालक की मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ट्रक चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फं...