मिर्जापुर, मार्च 14 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक की होड़ में दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक ट्रक का खलासी नीचे गिरा और उसी ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ट्रक के चालक मौके से भाग निकले। पुलिस शव कब्जे में पहचान कराने का प्रयास कर रही है। दुर्घटना से मार्ग पर घंटों आवागमन भी बाधित हो गया था। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि मिर्जापुर से वाराणसी की ओर सुबह लगभग नौ बजे दो ट्रक जा रहे थे। दोनों ट्रकों के चालक ओवरटेक की होड़ में स्पीड भी बढ़ा रखी थी। जैसे ही दोनों ट्रक चुनार के पिरल्लीपुर गांव पावर हाउस के पास पहुंचे, वहां सड़क किनारे पहले से एक खराब ट्रक खड़ा था। उस स्थान पर पहुंचते ही ओवरटेक कर रहे दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर से एक ट्रक में सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.